हलिया। राजपुर गांव में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी रशीद अली ने पुत्री की शादी दो माह पूर्व राजपुर गांव निवासी बुतून के साथ की थी। मंगलवार की सुबह बुतून पत्नी को किसी बात को लेकर मारपीट रहा था। उसने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दे दी। सूचना पर मायके वाले पहुंचे। मायके वालों के पहुुंचने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में मायके से आए महिला के भाई मुबारक अली (35), हिफाजत अली(30), जुल्फकार (25), मां जमिरन निशा (60) व ससुराल पक्ष से बुतुन (25), सद्दाम (35), कुद्दु अली घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी की टीम ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।