फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन महिलाओं समेत सात मिले कोविड संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में कोविड का संक्रमण बढ़ने लगा है। इस बार के संक्रमण में अब तक एक दिन में सबसे अधिक सात कोविड संक्रमित मिल चुके है। सात कोविड संक्रमित मिलने के बाद एक्टिव केस की संख्या आठ हो गई है। शनिवार को दो लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस बार के संक्रमण में अब तक 21 लोग कोविड संक्रमित मिल चुके है। पिछले एक पखवारे से जिले में कोविड संक्रमितों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ है। जिसके बाद लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। राहत की बात ये है कि इस बार के संक्रमण में लोग होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराकर स्वस्थ हो जा रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मी कोविड से बचने के लिए पहले की तरह कोविड प्रोटोकाल पालन करने, मास्क लगाने और हाथ धोने के बारे में बता रहे हैं, परंतु लोग अभी भी मास्क लगाते नजर नहीं आ रहे हैं। एसीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि सर्दी-खांसी आदि लक्षण होने पर लोगों ने कोविड की जांच करानी चाहिए। जांच कराने पर शनिवार को सात लोग कोविड संक्रमित मिले हैं। इनमें चील्ह निवासी 70 वर्षीय महिला, लालगंज निवासी 43 वर्षीय पुरुष, गुरुसंडी क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय पुरुष, 60 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय पुरुष, राजगढ़ क्षेत्र निवासी 64 वर्षीय महिला व पड़री निवासी 48 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उनको दवा आदि दी गई है। उधर, इलाज के बाद दो लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें गुरुसंडी निवासी 60 वर्षीय पुरुष और चुनार निवासी 25 वर्षीय महिला शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें