फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर स्टेशन पर होगा सात मेला स्पेशल ट्रेनों का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पर्व के मद्देनजर उत्तर मध्य रेलवे की तरफ से मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन के अलावा कई गाड़ियों में अतिरिक्त डिब्बे भी बढ़ाए हैं। इनमें से सात मेला स्पेशल ट्रेनों का ठहराव मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर होगा। इसके अलावा सुरक्षा के भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। ताकि छठ पूजा के लिए अपने घर आने वाले लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मेला स्पेशल सात ट्रेनों का मिर्जापुर स्टेशन पर ठहराव होगा। इसमें गाड़ी संख्या (09034) छपरा-उधना पूजा स्पेशल, गाड़ी संख्या (03281) पटना-सिकंदराबाद-पटना पूजा स्पेशल, गाड़ी संख्या (01032) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, गाड़ी संख्या ( 05529) जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, गाड़ी संख्या (01706) दानापुर-जबलपुर पूूजा स्पेशल, गाड़ी संख्या (01664) और गाड़ी संख्या (01644) का ठहराव होगा। इन ट्रेनों का ठहराव मिर्जापुर स्टेशन पर 27 से 31 अक्तूबर तक होगा।
इसके अलावा 42 जोड़ी ट्रेनें मिर्जापुर स्टेशन पर पहले से रुक रही हैं। रेलवे के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि छठ पर्व के मद्देनजर उत्तर मध्य रेलवे की तरफ से विशेष गाड़ियां चलाई जा रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। रेल खंड के वाणिज्य निरीक्षक व स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) को निर्देश दिया गया है कि स्टेशनों पर व्हील चेयर, स्ट्रेचर व प्राथमिक चिकित्सा पेटी की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में स्थित सभी खानपान की दुकानों को 24 घंटे खोलने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल की सहायता से सामान्य श्रेणी के डिब्बों में यात्रियों को कतारबद्ध बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ व आरपीएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें