फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पिकअप से सात मवेशी बरामद, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। पुलिस ने राजापुर गांव स्थित फ्लाईओवर के पास रविवार की सुबह पिकअप में लदे सात गोवंश बरामद किया। तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

लहंगपुर पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार राय हाईवे पर मौजूद थे। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर राजापुर फ्लाईओवर के पास नाकेबंदी की गई। इस दौरान पिकअप आते हुई दिखाई दिया। नजदीक आने पर जब रोकने का प्रयास किया गया तो चालक पिकअप की गति तेज कर भागने लगा। तस्कर फ्लाईओवर के पास सात गोवंश लदे पिकअप को छोड़कर भाग गए। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर लहंगपुर पुलिस चौकी गई। उस पर लदे सभी सात गोवंश को बामी गोशाला भेजवा दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और गोवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें