फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्य मंडल के सात तीरंदाज लक्ष्य पर साधेंगे निशाना

विज्ञापन
तिरंदाजी में चयनित मंडल के निशानेबाज।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर मंडल से जूनियर वर्ग बालक-बालिका वर्ग में सात तीरंदाज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लक्ष्य को भेदने उतरेंगे। खिलाड़ियों का चयन झारखंड के रांची में छह से 10 जनवरी के बीच आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। डॉ भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान (उप्र), स्टेडियम (मकबरा) अयोध्या ने अंडर-17 छात्र/छात्रा प्रतियोगिता के लिए एक जनवरी को सूची जारी की है। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बताया कि मिर्जापुर मंडल के सोनभद्र में यूपी सरकार द्वारा संचालित प्रदेश का एक मात्र अकेला तीरंदाजी छात्रावास राबर्ट्सगंज में खोला गया है। यहीं से प्रदेश में तीरंदाजी की शुरुआत हुई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इस बार भी यहां के तीरंदाजों का चयन हुआ है। इसमें बालक वर्ग से आदर्श इंटर काॅलेज राबर्ट्सगंज में कक्षा 9 के छात्र प्रियांशु कुमार व कक्षा 8 का छात्र चंदन व बालिका वर्ग में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में 10 वीं की छात्रा हीरा, सोनी व हेमलता, राजकीय गर्ल्स इंटर काॅलेज राबर्ट्सगंज में 11वीं की छात्रा नंदनी मौर्य का चयन प्रदेशीय टीम में हुआ है। तीरंदाजी का हब बन चुके सोनभद्र से तीरंदाजी में निरंतर प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें