फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी विवि में पीजी डिप्लोमा शुरू करने के लिए भेजें प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग द्वारा आयोजित मंडलीय निर्यात निगरानी समिति की बैठक हुई। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने कहा कि जिले में नवस्थापित मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में शीघ्र ही पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। इससे कृषि, निर्यात एवं जीआई उत्पादों से जुड़े मानव संसाधन का विकास हो सकेगा उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रस्ताव भेजा जाए। मंडलीय अधिकारी कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग डा. अमित यादव ने मंडल में कृषि जिंसों के निर्यात में हुई प्रगति तथा पंजीकृत कृषि जीआई उत्पादों की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डाॅ. रजनीकांत ने पंजीकृत जीआई उत्पादों के लिए अधिकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ाने तथा मंडल से नए जीआई उत्पादों के पंजीकरण पर विशेष जोर देने का सुझाव दिया। एपीडा से डीजीएम डा. सीबी सिंह ने चुनार में नव-निर्मित ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर की जानकारी देते हुए बताया कि यह केंद्र कृषि निर्यात को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि विंध्याचल मंडल को कृषि निर्यात एवं जीआई उत्पादों के क्षेत्र में एक सशक्त पहचान दिलाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग विरेन्द्र कुमार, संयुक्त निदेशक कृषि डा. अशोक उपाध्याय सहित अन्य संबंधित हितधारकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें