लालगंज। सीएचसी लालगंज में शनिवार को स्वस्थ जीवन, सुरक्षित कल : मौसमी बीमारियों के प्रबंधन विषयक विचार गोष्ठी हुई। इसमें चिकित्सकों ने कहा कि बरसात में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए लोग जागरूक रहें। लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच व उपचार कराएं। फिजिशियन डॉ. योगेश द्विवेदी ने डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार समेत अन्य मौसमी बीमारियों के लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। डॉ शिवम शुक्ला ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए संतुलित दिनचर्या अपनाने सलाह दी। अंत में सेवानिवृत्त वार्ड बॉय अशोक पांडेय को विदाई दी गई। अध्यक्षता अधीक्षक डॉ. मनोज सिंह व संचालन शमीम अहमद ने किया। इस अवसर पर चीफ फार्मासिस्ट एसएन सरोज,एलटी प्रभारी मुकेश सिंह, राजेश श्रीवास्तव, भोला गुप्ता, सुषमा, संदीप, अभिषेक आदि मौजूद रहे।