फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया व ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बेचें अपने उत्पादों को

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में शुक्रवार को दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने उद्घाटन किया। कार्यशाला में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं अन्य विभाग के उद्यमियों द्वारा उत्पादित अथवा बने हुए उत्पादों को सोशल मीडिया मार्केटिंग के माध्यम से बेचने के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, फ्लिपकार्ट, अमेजन एवं अन्य ऑनलाइन मार्केटिंग के माध्यम से स्वयं सहायता समूह को एक विशाल बाजार मिल सकता है। जिससे वह अपने उत्पादों को अच्छे दामों पर दूर-दूर तक बेच सकते हैं। प्रशिक्षकों ने समूह के लोगों को जानकारी दी कि इन ऑनलाइन मार्केटिंग के माध्यम से कैसे व्यापार किया जाए और कैसे लोगों से आर्डर लेते हुए प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर सामान अथवा उत्पादों की खरीद एवं बिक्री किया जाए। किस प्रकार के तरीके अपनाए जाएं, जिससे वह अपने उत्पादों की पहुंच को बढ़ा सकें। इसमें बंगलुरु एवं नई दिल्ली से आए प्रशिक्षक शुभम एवं रुचि राज ने कार्यशाला को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला ग्रामोद्योग विभाग के उद्यमी, उप कृषि निदेशक के प्रगतिशील किसान, जिला उद्यान अधिकारी विभाग के सफल किसान एवं जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन विकास केंद्र के उद्यमी शामिल रहे। डीसी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन मो. नफीस के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें