फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल 30 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सीनियर कुश्ती पुरुष वर्ग प्रतियोगिता के लिए जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 30 जुलाई को होगा।
विज्ञापन

यह जानकारी क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि खेल विभाग की तरफ से सीनियर कुश्ती पुरुष प्राइमरी प्रतियोगिता का आयोजन छह से नौ अगस्त तक गोरखनाथ मंदिर परिसर में किया गया है। 74 किलो से ज्यादा सीनियर आयु वर्ग में उत्तर प्रदेश केसरी विजेता को एक लाख एक हजार और उप विजेता को 51 हजार रुपये मिलेंगे। उत्तर प्रदेश कुमार भार वर्ग 60 से 70 किलो सीनियर पुरुष वर्ग में विजेता को 51 हजार और उप विजेता को 25 हजार दिए जाएंगे। वीर अभिमन्यु वर्ग 50 से 60 किलो सीनियर आयु वर्ग में विजेता को 51 हजार और उप विजेता को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए चयन ट्रायल 30 जुलाई को होगा। जिला स्तरीय ट्रायल सुबह नौ बजे और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल दोपहर दो बजे श्री सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान कछवां में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें