फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छात्रावास में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल पांच मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की तरफ से संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम भिस्कुरी पहाड़ी पर होगा।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी भानू प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग में जिम्नास्टिक, तैराकी, हाकी, वाॅलीबाॅल, फुटबाॅल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस के लिए जिला स्तरीय चयन पांच मार्च और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल छह मार्च को होगा। बालिका वर्ग के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल सात मार्च और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 10 मार्च को होगा। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बाक्सिंग, जूडो व हैंडबाल के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल छह मार्च और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल नौ मार्च को होगा। कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स और हैंडबाल में बालिका वर्ग के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल सात मार्च और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 10 मार्च को होगा। सभी चयन ट्रायल सुबह आठ बजे से होंगे। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी खेल साथी पोर्टल पर लागिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें