स्पोर्ट्स स्टेडियम भिस्कुरी में आयोजित एथलेटिक्स चयन-ट्रायल में दौड़ते खिलाड़ी, स्रोत खेल विभा
मिर्जापुर। एथलेटिक्स जूनियर बालक व बालिका वर्ग की प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन-ट्रायल का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम भिस्कुरी में हुआ। इसमें बालक वर्ग में 17 और बालिका वर्ग में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बालक वर्ग में 100, 200 मीटर दौड़ में विवेक राजभर, 400 मीटर दौड़ में आनंद बहादुर, 800 मीटर दौड़ में मुकेश, 110 मीटर हैंडल में जानिब अली, दिव्यांशू यादव, हाई जंप में गोलू, लंबी कूद में शौर्य यादव, जैवलीन में सचिन कुमार, 1500 मीटर दौड़ में विनोद चौहान, सुभाष सोनकर, अमर बिंद, चंदन मौर्या, किशन दुबे, विशाल, अखिलेश, आशीष, अमित शर्मा आदि का चयन किया गया। बालिका वर्ग में लंबी कूद में रितिका गुप्ता, 100 मीटर दौड़ में सुहाना यादव, 800 मीटर दौड़ में अमीशा यादव, 1500 मीटर दौड़ में सुमन पटेल, रीमा यादव, निकिता यादव, आंचल, गायत्री चौहान, अंजली तिवारी, आकांक्षा यादव, इंदू पटेल, आरती यादव, महिमा साहू, नेहा, हैमर में ममता यादव आदि का चयन किया गया।