कोन ब्लाक के मुख्यालय पर किसानों को बीज वितरण करते अनिल सिंह ।
- फोटो : MIRZAPUR
चील्ह। विकास खंड कोन स्थित बीज भंडार प्रांगण में किसानों को नि:शुल्क बीज वितरित किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता जिला कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह (पूर्व प्रधान धौरहरा ) ने सोशल डिस्टेंसिंग के तहत अपने हाथों से बीज वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी अशोक श्रीवास्तव, प्रभारी उदय राम चंद्रशेखर, मनोज दुबे व नेहरू युवा केंद्र मिर्जापुर ब्लॉक (कोन) के राष्ट्रीय सेवा कर्मी आनंद देवा मौजूद रहे।