कलवारी। थाना क्षेत्र के धुरकर गांव में मामूली विवाद में झोलाछाप डाक्टर ने अधेड़ दंपती परिवार पर राड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल पति-पत्नी को सीएचसी मड़िहान में प्राथमिक उपचार कराया। क्षेत्र के धुरकर गांव निवासी जय चंद व झोला छाप चिकित्सक पड़ोसी है।बुधवार की देर रात चिकित्सक ने जयचन्द के घर के पास रखे भूसे में सिरिंज व निडिल फेंक दिया, जिसका विरोध करने पर झोला छाप चिकित्सक ने जय चंद उर्फ मुन्ना के सर पर राड से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। कारण पूछने गई पत्नी की भी पिटाई किया। पुलिस घायल अधेड़ व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी मड़िहान में मरहम पट्टी कराने के बाद पीड़ित के तहरीर पर झोला छाप चिकित्सक चंदन पालके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।