फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट कांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। थाना क्षेत्र के लखनिया दरी में लूट मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस और एसओजी की टीम ने छातो ग्राम के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र के मलिन बस्ती निवासी जम्मन अंसारी पुत्र नुरुल ने थाने 25 फरवरी को थाने में तहरीर दी थी कि वह लंका वाराणसी निवासी अपनी महिला मित्र के साथ लखनियां दरी घूमने आया था। दोपहर में कार सवार आए और उसके महिला दोस्त से बात करने लगे। तभी मौका पाकर कार सवार ने उसकी बाइक लूट लि। महिला दोस्त भी उनके साथ चली गई। पुलिस ने छानबीन कर महिला का पता लगाया। दो मार्च को पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा था। रविवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाराणसी मार्ग पर छातो गांव के पास से सोनभद्र की ओर से आ रहे बाइक सवार छोटू खान उर्फ अफरोज निवासी हमीदनगर पुरब महाल थाना राबर्टसगंज सोनभद्र को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा और बाइक बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें