फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर चालक की हत्या के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास से रविवार को सुबह पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की मारपीट कर हत्या करने के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बीते 29 मई को लालगंज के मेवड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय दिनेश कोल ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में हलिया के सोनकर बस्ती में पिंटू सोनकर की बाइक में टक्कर लग गई। इससे पिंटू सोनकर घायल हो गया था। मौके पर पहुंचे पिंटू सोनकर के परिजनों ने बाइक से पीछा करते हुए तीन किमी दूर बसुहरा गांव में रोककर ट्रैक्टर चालक पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इससे घटना स्थल पर ही ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई थी। ट्रैक्टर चालक के पिता छोटेलाल की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। हलिया थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की हत्या के मामले में दूसरे आरोपी फूलचंद को बसुहरा पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें