मड़िहान। शनिवार को उपजिलाधिकारी मड़िहान रोशनी यादव व प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बिना मास्क के सड़कों पर निकले राहगीरों के खिलाफ अभियान चलाया। सड़कों पर बिना मास्क के घूम रहे दर्जनों राहगीरों से 100 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसी तरह फल विक्रेताओं, इलेक्ट्रॉनिक व परचून दुकानदारों के खिलाफ चलाए अभियान में बिना मास्क के बैठे दुकानदारों से 500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। प्रशासन की ओर से हुई इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मचा रहा। उपजिलाधिकारी ने कहा पहली बार तो सिर्फ जुर्माना वसूल किया जा रहा है। हिदायत देते हुए दुबारा गल्तियां पाई गयी तो कोविड नियमों का उल्लंघन के आरोप सीधे जेल भी भेजा जाएगा।