फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बुंदेलखंडी वार्ड के सभासद की समाप्त हो सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका के सभासदों ने जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रदर्शन कर बुंदेलखंडी वार्ड के सभासद सतीश केसरवानी की सदस्यता समाप्त करने की मांग की। इस संबंध में डीएम को पत्रक सौंपा। सभासदों ने कहा कि बुंदेलखंडी के सभासद के बेटे और बेटी नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी पर फर्जी आरोप लगा रहे हैं। सभासद के बेटे आर बेटी फर्जी आईजीआरएस और मुकदमा करा रहे हैं। साथ ही शासन व प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि जुलाई 2024 में जब बोर्ड की बैठक हुई तो सभासद की बेटी ने अध्यक्ष के बगल में बैठ कर बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेने का प्रयास किया। जो नियमविरुद्ध है। इसका जब अधिशासी अधिकारी व सभासदों ने विरोध किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें निकाला जा रहा है। वह इसका बदला लेंगी। इस बैठक मेंं सभासद सतीश केसरवानी स्वयं भी मौजूद थे। इसके बाद भी कई मामले हुए। सभासदों ने मांग की कि इसलिए सभासद की सदस्यता समाप्त कर उनके पुत्र व पुत्री पर विधि के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर चेतगंज की सभासद प्रीति यादव, संकटमोचन वार्ड की आरती मोदनवाल, सबरी के रामसिंह यादव बसही वार्ड की सभासद पुष्पा यादव व अन्य लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें