फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्कॉर्पियन की टीम ने पांडेयपुर को हराकर दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के महुवरिया स्थित बीएलजे इंटर काॅलेज के मैदान में चल रहे मिर्जापुर क्रिकेट लीग के तहत सोमवार को चार मैच खेले गए। पहले मैच में स्कॉर्पियन की टीम ने पांडेयपुर को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मैच में पांडेयपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 65 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी स्कॉर्पियन की टीम ने पांच ओवर में ही मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच तीन विकेट लेने वाले फैसल रहे। दूसरा मैच जय परशुराम और गोल्डन एसोसिएशन के बीच खेला गया। जिसमें गोल्डन एसोसिएशन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। जय परशुराम की टीम ने बैटिंग करते हुए आठ 8 ओवर में 91 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी गोल्डन एसोसिएशन की टीम आठ ओवर में सिर्फ 57 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच आठ गेंद पर 33 रन बनाने वाले विकास रहे। तीसरा मैच मां दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब और डी इलेवन के बीच खेला गया। डी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 84 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी मां दुर्गा स्पोर्टिंग की टीम 62 रन ही बना सकी और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच छोटू रहे। उन्होंने 17 गेंद पर 31 रन बनाया। चौथा मैच डी इलेवन और जय परशुराम के बीच खेला गया। जिसमें डी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में 51 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी जय परशुराम की टीम ने तीसरे ओवर में ही मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच आशु रहे। जिन्होंने तीन विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें