फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बढ़ेगा जांच का दायरा, तैयार होंगे कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंफ्लूएंजा वायरस के साथ कोविड संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग जांच का दायरा बढ़ाने के साथ कोविड डेडिकेटेड अस्पताल तैयार करने में जुट गया है। सोमवार को जांच के बाद जिले में भी कोविड का एक संक्रमित मिला है। जिसे होम आईसोलेशन में रखा गया है। उधर, कोविड टीकाकरण अभियान बंद चल रहा है। जिले में कोविड संक्रमण से 12371 मरीज मिले थे। इसमें 12241 मरीज स्वस्थ हुए। इसमें 130 मरीजों को कोविड से मौत हो गई। पहले और दूसरे कोविड संक्रमण में सबसे अधिक मरीज मिले। इसके बाद भी अलग-अलग संक्रमण आए पर उतने खतरनाक नहीं हुए। इन दिनों कोविड जैसे लक्षण वाले इंफ्लूएंजा का संक्रमण चल रहा था कि कोविड के मरीजों के मिलने का सिलसिला भी शुरु हो गया है। प्रदेश में 250 से अधिक कोविड संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को जांच के बाद मिर्जापुर जिले में भी एक कोविड संक्रमित मिला है। एसीएमओ डा. मुकेश ने बताया कि पड़री थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 68 वर्षीय वृद्ध को कोविड के लक्षण होने पर 26 मार्च को आरटीपीएसीआर जांच कराई गई। जिसमें उसके कोविड की पुष्टि हो गई। उसे होम आईसोलेशन में भर्ती किया गया है। इससे पहले अक्तूबर 2022 में कोविड संक्रमित मिला था। पांच माह बाद इस बार का पहला कोविड संक्रमित मिला है। कोविड के प्रथम संक्रमण से जिले में अब तक कुल 12372 कोविड के मरीज मिल चुके है। ट्रामा सेंटर परिसर में एल-टू अस्पताल था। पूर्व के संक्रमण में कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ। इस बार फिलहाल कोविड के लिए अस्पताल नहीं बना है। ट्रामा सेंटर शुरु हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो गाइडलाइन आने पर अस्पताल बनाया जाएगा। माकड्रिल कराया जाएगा। .
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें