मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर बारिश और जलभराव को देखते हुए 12वीं तक के सभी विद्यालय 26 सितंबर को बंद रहेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा ने दी। बताया कि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी निर्धारित समय से विद्यालय में उपस्थित रहकर कार्य करेंगे।