फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रथम चरण में 1229 बच्चों को आवंटित हुए विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में लाटरी निकाली गई। प्रथम चरण में 1229 बच्चों को प्रवेश के लिए विद्यालय आवंटित किए गए। प्रथम चरण में निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए 6369 ऑवेदन ऑनलाइन आए थे। इसमें से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षाधिकारियों द्वारा 3335 ऑवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए थे। लाटरी में 3034 ऑवेदन पत्र शामिल किए गए थे। इनमें से 1229 बच्चों को प्रवेश के लिए विद्यालय आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

लाटरी निकालने के लिए गठित समिति में उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ कुमार, सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक नीरज सिंह, अरशद अली, जिला समाज कल्याण अधिकारी व अन्य लोग शामिल थे। निजी विद्यालयों में प्रवेेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक लगभग 6389 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए थे। इस बीच 10 मार्च तक इनका जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सत्यापन होना था और लाटरी के लिए 14 मार्च की तिथि निर्धारित थी।
नि:शुल्क एवं बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम-2009 के तहत निजी विद्यालयों के प्री प्राइमरी की कुल सीटों की तुलना में 25 प्रतिशत पर प्रवेश वंचित समूह के बच्चों को दिए जाने की व्यवस्था है। एक अप्रैल से शुरू हो रहे नये शिक्षा सत्र के लिए यह प्रवेश होगा। निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों को जिलास्तरीय प्रवेश समिति के समक्ष लाटरी सिस्टम में शामिल किया गया। लाटरी प्रक्रिया में सफल बच्चों का प्रवेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिले के विभिन्न निजी व अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें