फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच के खिलाफ एससी एसटी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी गोविंद गौड़ ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ एससी एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। तहरीर में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत गजरिया से पत्नी चुनाव लड़ रही है। रविवार की देर रात 10 बजे के आसपास अपने सहयोगियों के साथ हलिया ब्लाक मुख्यालय से चुनाव चिन्ह लेकर देवरी बाजार में पंहुचा कि विपक्षी के मददगार सुरेश दूबे निवासी मुड़पेली, कमलेश पांडेय, राजेश सोनी, चंदन अग्रहरि निवासी देवरी समेत पांच शराब और पैसा ग्रामीणों में बांट रहे थे। देखने पर गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। किसी तरह जान बचाकर भगे। घटना की जानकारी पीआरवी 112 को दिया। सूचना पर एसडीएम अमित शुक्ल, सीओ उमाशंकर सिंह, पीएसी के साथ मौके परन पहुंचे। पुलिस ने पांचों के खिलाफ एससी एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें