फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बरात में मारपीट होने पर चार पर एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के गौरही मार्ग पर शुक्रवार की रात बरातियों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में कई बराती घायल हो गए। रविवार को अहरौरा थाना क्षेत्र के पट्टी कला निवासी महेश सोनकर ने मारपीट का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के बुढ़ादेई से शुक्रवार को बरात गौरही मोड़ पर गई थी। इस बीच बरातियों में किसी बात को लेकर विवाद होने पर आपस में मारपीट होने लगी। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्ष के लोगों को हटा दिया। रविवार को एक पक्ष के महेश सोनकर ने अहरौरा के मोहल्ला डीह निवासी राज किशोर, पप्पू सेठ, अभय सेठ तथा पटवा टोला निवासी मनोज गुप्ता के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा मारने-पीटने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें