फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सत्यभूषण जिलाध्यक्ष और डॉ. रमाशंकर बने मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की जिला कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अहरौरा में हुआ। इस दौरान बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज, गांगपुर के सत्यभूषण सिंह जिलाध्यक्ष और एएस जुबिली इंटर काॅलेज के शिक्षा शास्त्र के प्रवक्ता डॉ. रमाशंकर शुक्ल दूसरी बार सर्वसम्मति से जिला मंत्री चुने गए।
विज्ञापन

रश्मि कोषाध्यक्ष और उमाकांत आय व्यय निरीक्षक निर्वाचित हुए। इनके अलावा भूपेश कुमार सिंह, संध्या सिंह, ओंकार नाथ गुप्ता, अजय कुमार मिश्र, महेंद्र कुमार सोनकर और वंदना उपाध्यक्ष चुने गए। दीप नारायण सिंह, विवेक सिंह, राकेश कुमार सिंह, शशि सिंह, कमलेश सिंह और शैलेंद्र सिंह जिला संयुक्त मंत्री चुने गए। जिला कार्यकारिणी में डॉ. धर्मराज सिंह, अरविंद कुमार दुबे, भुवनेश्वर पांडेय, लक्ष्मीकांत यादव, मिथिलेश सिंह, लाल बहादुर सिंह, अखिलेश सिंह, बलवंत सिंह, आलोक कुमार, गिरीश सिंह, देवेंद्र कुमार पाठक, वीरेंद्र सिंह, शेषधर द्विवेदी और श्यामधर चतुर्वेदी को सदस्य चुना गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष केदारनाथ दुबे, मंडलीय मंत्री गणेश प्रसाद सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, कौशल सिंह, भुवनेश्वर पांडेय, श्री प्रकाश सिंह, अंतेश सिंह, लाल बहादुर सिंह, संदीप सिंह, दीप नारायण सिंह, सत्यभूषण सिंह, डॉ. रमा शंकर शुक्ल, धर्मराज सिंह, बलवंत सिंह, लाल बहादुर सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, भुवनेश्वर पांडेय का नाम प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया। चुनाव अधिकारी महताब अहमद ने चुने हुए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें