फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सरदार पटेल इंटर स्टेट वॉलीबॉल टूर्नामेंट 14 से

विज्ञापन
15 इंटर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते डॉ. ओंकार राय। संवाद
विज्ञापन
सरदार पटेल इंटर स्टेट वॉलीबॉल टूर्नामेंट 14 से
विज्ञापन

आजमगढ़। सामाजिक संस्था आइडिया एंड स्टार्ट अप की ओर से 14 व 15 फरवरी को सरदार पटेल इंटर स्टेट वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2026 का आयोजन केशव विद्यापीठ इंटर कॉलेज परिसर मऊकुतुबपुर सगड़ी में किया गया है। बृहस्पतिवार को शहर के एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. ओंकार राय ने बताया कि टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व चंडीगढ़ सहित विभिन्न राज्यों की प्रतिष्ठित टीमें भाग लेंगी। विजेता टीम को 51 हजार, उपविजेता को 31 हजार रुपये और मैन ऑफ द सीरीज़ को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ अटैकर, सर्वश्रेष्ठ लिबेरो और सर्वश्रेष्ठ सेंटर को 05-05 हजार रुपये की विशेष पुरस्कार राशि दी जाएगी। दर्शकों के लिए क्यूआर कोड आधारित सहभागिता प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें तीन भाग्यशाली विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के समग्र विकास की एक व्यापक और चरणबद्ध पहल की शुरुआत है। इन्हीं युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, स्टार्टअप जागरूकता व उद्यमिता कार्यक्रमों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर व रोजगार सृजक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में आजमगढ़ के हरैया व अजमतगढ़ ब्लॉकों को प्रारंभिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें