फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लीचिंग पावडर से किया जा सकता है सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब मिर्जापुर के द्वारा बाल वैज्ञानिकों को शनिवार को कोरोना वायरस को विसंक्रमित करने में सैनिटाइजेशन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसमें 42 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए दो प्रतिशत ब्लीचिंग पाउडर घोल से अपने घरों और आसपास को सैनिटाइज किया जा सकता है। दो परसेंट ब्लीचिंग पाउडर घोल बनाने के लिए 60 ग्राम या फिर 12 चम्मच ब्लीचिंग पाउडर थोड़े से पानी के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करते हैं फिर से एक लीटर पानी के साथ अच्छी तरह मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस घोल को तीन घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। हाथों की सुरक्षा के लिए घोल बनाने वाले व्यक्ति को रबर के दस्ताने, मास्क जरूर पहनना चाहिए। विशेषज्ञ रसायन शास्त्री डॉक्टर यूसी मिश्रा ने कहा कि ब्लीचिंग पाउडर की दो परसेंट गोल के साथ - साथ एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट का प्रयोग विसंक्रमण के लिए किया जा सकता है। सोडियम हाइपोक्लोराइट का स्प्रे क्लोरीन छोड़ता है जो हवा में सभी वायरस को मारता है। इसका उपयोग पोछा लगाने, दीवारों के हैंडल साफ करने में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें