मिर्जापुर। जिले से भेजे गए सैंपल में शुक्रवार को एक भी रिपोर्ट नहीं आई है। पिछले दो दिनों से रिपोर्ट आने की रफ्तार सुस्त हो गई है। पिछले दो दिनों में सिर्फ एक रिपोर्ट आई है। शुक्रवार को जिले के हलिया ब्लाक के चार गांव और मंडलीय अस्पताल के फीवर डेस्क में आने वाले संदिग्धों समेत 109 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा गया। जिले से अब तक 1931 लोगों का सैंपल भेजा जा चुका है। इसमें 1262 लोगों की ही रिपोर्ट आई है। अभी 669 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। पिछले दो समाप्त जिले के लिए राहत भरा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़कर 35 पहुंच गई थी। पिछले दो सप्ताह में संक्रमितो की संख्या में इजाफा कम हुआ है। संक्रमितों के स्वस्थ होने और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दी गई है। पिछले दो सप्ताह में 20 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनकेे छोड़ा गया है। पिछले चार दिनों से जिले में 100 से 125 सैंपल प्रतिदिन लिया जा रहा है। इससे 669 रिपोर्ट लंबित है। इससे पहले अधिकतम 40 सैंपल प्रतिदिन लिया जा रहा था। शुक्रवार को शासन के निर्देश पर हलिया ब्लाक के चार गांवों में 100 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें हलिया, चककोटार, बंजारी, भिटहा गांव है। इन गांवों में प्रवासी काफी संख्या में आए है। शासन के निर्देश पर इन गांव के ग्रामीणों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसके अलावा मंडलीय अस्पताल के फीवर डेस्क में आने वाले नौ संदिग्धों का सैंपल लिया गया। दो दिनों से कोई रिपोर्ट नहीं आई है और इन दिनों कोरोना के संक्रमितो के बढ़ने की रफ्तार भी कम हुई है। ऐसे में बीते चार दिनों में लिए जा रहे 100 से अधिक सैंपल का रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि जिले में कोरोना कितना पांव पसार रहा है। जिले में अब तक 35 संक्रमित मिले चुके। इसमें 24 स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है। 11 आईसोलेशन वार्ड में भर्ती है। जिनका उपचार चल रहा है। मंडल की बात करे तो आईसोलेशन में 49 संक्रमितो का उपचार हो रहा है। इसमें 11 मिर्जापुर, 32 भदोही और छह सोनभद्र के है। मिर्जापुर जिले में छह हाट स्पाट है। इसमें जफरपुरा, पचेवरा, खजुरी, इमरती, नकहरा और नौडिहा है।