जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर विद्यालय स्तरीय उपभोग प्रमाणपत्र प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी है कि यदि यह शतप्रतिशत अपलोड नहीं हुआ तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि अभी तक 330 विद्यालयों के प्रमाणपत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए हैं। इसमें पहाड़ी विकास खंड में कोई समस्या नहीं है। वहां अपलोड नहीं होने वाले विद्यालयों की संख्या शून्य बतायी जा रही है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने कहा कि इसके लिए खंड शिक्षाधिकारी भी उत्तरदायी होंगे। इसके लिए अनुश्रवण समिति की बैठक में पहले ही सचेत किया गया था।