जमालपुर। ग्राम पंचायतों में किसान पंजीकरण के काम में शिथिलता मिलने पर बीडीओ ने एडीओ और आठ सचिवों का वेतन रोकने के लिए डीडीओ के यहां संस्तुति की है। बीडीओ डॉ. रक्षिता सिंह ने बृहस्पतिवार को कार्यालय में सचिवों के साथ बैठक कर किसानों के पंजीकरण का ग्राम पंचायतवार समीक्षा की। पंजीकरण में संतोषजनक सुधार न होने पर एडीओ और आठ सचिवों का वेतन रोकने के लिए बीडीओ ने डीडीओ के यहां संस्तुति की।