फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बैठक में नहीं आने पर तीन अधिशासी अभियंताओं की रोकी तनख्वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बैठक में नहीं आने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, लघु डाल और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोक दिया। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं से जुड़े अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा कराने की हिदायत भी दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से ज्यादा लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा कर रही थीं। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने आगाह किया कि समय से काम पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने माडल स्कूल महामलपुर एवं बैरमपुर का निर्माण पूरा नहीं कराने पर संबंधित अधिकारी से कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने राजकीय महाविद्यालय मझवां का निर्माण 10 फरवरी तक हर हाल में पूरा कराने की हिदायत दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुड़पेली, पुलिस लाइन में 200 लोगों के क्षमता वाले बैरक के निर्माण, इंजीनियरिंग काॅलेज, समेकित माध्यमिक विद्यालय पटेहरा, मेडिकल काॅलेज, वाह्य न्यायालय चुनार में टाइप-5 आवास निर्माण आदि की समीक्षा की। उन्होंने वाह्य न्यायालय चुनार को 20 फरवरी तक हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर के सामने नवनिर्मित अस्पताल भवन में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी ने सीडीओ को गंगा प्रदूषण नियंत्रण, नगर पालिका और मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ निरीक्षण कर व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन आयुष चिकित्सालय की धीमी प्रगति पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीडीओ को समेकित माध्यमिक विद्यालय पटेहरा के गुणवत्ता की जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बार-बार चेतावनी के बावजूद काम में सुधार व तेजी नहीं लाने पर उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अधिकारी के खिलाफ प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अवगत कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आईटीआई जमालपुर, थाना मड़िहान में महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र, विंध्याचल में पक्का घाट से अखाड़ा घाट तक पाथ वे आदि के निर्माण में हुई प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा, डीएसटीओ शशिकान्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र, बीएसए अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें