फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में साकेत, लंबी कूद में ज्योति प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्याया पंचातय स्तरीय खेलकूछ प्रतियोगिता शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय संडवा में हुई। प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्राथमिक विद्यालय में 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बीरशाहपुर निवासी अनुराग प्रथम, दिलमन देवरियां निवासी साकेत द्वितीय, रामचंदर पुलिस निवासी आलोक तीसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर दौड़ बालकवर्ग में दिलमन देवरियां निवासी साकेत प्रथम, चपउर कला निवासी राम द्वितीय, रामचंदरपुर निवासी जिगर तीसरे स्थान पर रहा। 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में बीरशाहपुर की संध्या प्रथम, भुईली पांडेय की इंदु द्वितीय, संडवा निवासी गुड़िया तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद बालिका वर्ग में जिउती निवासी ज्योति प्रथम, बीरशाहपुर निवासी संध्या द्वितीय, भटौली निवासी सिद्धी तीसरे स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक स्तर पर लंबी कूद बालिका वर्ग में दिलमन देवरिया की आंचल प्रथम, जिउती निवासी अर्चना द्वितीय स्थान पर रही। खंड शिक्षा अधिकारी नगर महेंद्र मौर्या और ग्राम प्रधान ने पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर मो. रियाज, रामसकल यादव, मीना चौहान, राकेश, गोपाल, धर्मेंद्र, राम प्रकाश दुबे, राजू, सुदर्शन, सुष्मिता जायसवाल, गुंजन, चांदनी, खुश दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें