फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सेफ्टी बेल्ट न सीढ़ी, खतरे में संविदा लाइनमैन की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। बिजली विभाग में सबकुछ आधुनिक होता जा रहा है, लेकिन लाइनमैनों को बगैर संसाधनों के तकनीकी खराबी ठीक करने के कार्य में लगा दिया गया है। विभागीय अनदेखी के कारण कई हादसे हो चुके हैं। सेवराई तहसील क्षेत्र के भदौरा, गहमर, बारा, रायसेनपुर सहित सभी उपकेंद्रों पर एक जैसे हालात हैं। प्राइवेट लाइनमैन तैनात हैं। बिजली विभाग के लाइनमैनों को विभाग द्वारा न तो सीढ़ी दी गई है और न हेलमेट या सेफ्टी बेल्ट। डिस्चार्ज राड, टेस्टर और सेफ्टी जूते तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। जान जोखिम में डालकर बिजली आपूर्ति बनाए रखने वाले कर्मचारियों की विभाग को चिंता नहीं है। विभाग से मिलने वाली वर्दी और काम करने वाले उपकरण उन्हें वर्षों से नहीं दिए गए हैं। इससे काम करते समय उनकी जान जाने का खतरा बनी रहती है। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र बारा और गहमर के अवर अभियंता रामप्रवेश चौहान ने बताया कि विद्युत कर्मियों को दस्ताने और सेफ्टी बेल्ट दिए गए हैं। अन्य संसाधन भी बहुत जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें