विंध्याचल। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अकोढ़ी गौरी शंकर मंदिर के पास एक ट्रैक्टर ने टाटा सफारी में टक्कर मार दी। सफारी सवार दो लोग घायल हो गए। प्रयागराज जिले के अल्हापुर निवासी राजू गुप्ता (36) और गोविंद गुप्ता (43) टाट सफारी से अपने घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी गांव स्थित गौरी शंकर मंदिर के पास ट्रैक्टर ने सफारी में टक्कर मार दिया। इससे सफारी सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।