फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई नायक को फटकार, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने रविवार को मकरीखोह वार्ड का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने और नागरिकों की शिकायत पर उन्होंने सफाई नायक को फटकार लगायी। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानी और उन्हें दूर करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।नऊआ टोला व मुक्का शहीद बाबा के पास स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की तो उन्होंने प्रकाश विभाग के नरेंद्र कुमार को तत्काल लाइट लगवाने का निर्देश दिया। मुकेरी बाजार से लाल डिग्गी रोड शराब की दुकान तक नाली ढक्कन व मरम्मत कराने और मुकेरी बाजार के इमलहा चौक के पास नाली निर्माण व सुलभ शौचालय के चेंबर की मरम्मत हेतु स्थानीय लोगों ने कहा। शीतला मंदिर के पास एक वाटर कूलर व हैंडपंप मरम्मत की मांग भी की गई। वार्ड भ्रमण में अधिकांश नाली जाम मिली, जिस पर सफाई नायक से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। इस दौरान अलंकार जायसवाल, हर्ष राठौड़, जॉनी शर्मा, दीपक जायसवाल, शिवम् शर्मा, बलवंत सिंह राठौड़, निर्मल दुबे, अभिषेक अग्रहरि, सहित नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें