फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृति मिलते ही बनेगा सबरी- चिमनी मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शनिवार की दोपहर नटवा रोड का निरीक्षण किया। हल्की सी बारिश में भी आए दिन नटवा रोड पर पानी लगने की समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि सड़क सुधार योजना के तहत सबरी चौराहे से चिमनी तक मार्ग निर्माण के लिए शासन से लेकर मंडलायुक्त तक को पत्रक सौंपा जा चुका है। इसका अनुमानित बजट 2.68 करोड़ रुपये है। शासन से स्वीकृति मिलते ही इस मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। शहर के अंदर आने वाले प्रमुख मार्ग पर भी बड़े गड्ढों के कारण बारिश का पानी लग जाता है। इसके कारण, राहगीरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। एक ओर जहां जलनिगम द्वारा महंत शिवाला रोड पर किए जा रहे कार्य के कारण पहले से ही आवागमन बाधित है। वहीं, नटवा रोड पर पानी लगने की समस्या से भी जनता को रूबरू होना पड़ रहा है। इस पर नपाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ नटवा मार्ग का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को बरसात में अस्थायी मार्ग का निर्माण कर बड़े गड्ढों को भरने के साथ ही टूटे हुए चेंबर को भी बदलने का निर्देश दिया गया। इससे राहगीरों को इस बारिश में किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि अधिकारियों द्वारा अभी अस्थायी मार्ग बनाने के साथ ही बड़े गड्ढों को भरने एवं टूटे चेंबरों को भी बदला जाएगा। इससे जलजमाव ना हो, साथ ही और आने-जाने वाले राहगीरों को इस समस्या से मुक्ति मिल सके। इस मौके पर अवर अभियंता सुनील मौर्या, महेश वर्मा एवं अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें