फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: क्रेन की टक्कर से रुद्रेश्वर महादेव मंदिर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विंध्याचल ​स्थित रूद्रेश्वर महादेव मंदिर में घुसा क्रेन मंदिर क्षतिग्रस्त, स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
अटल चौक से विंध्याचल जाने वाले मार्ग पर स्थित है रुद्रेश्वर महादेव मंदिर
विज्ञापन

विंध्याचल। अटल चौक (अमरावती चौराहा) से विंध्याचल जाने वाले मार्ग पर स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में क्रेन बैक करते समय शनिवार दोपहर टकरा गया। हादसे में मंदिर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के दौरान अंदर पूजा कर रहे महिलाएं और बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे से लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर विंध्याचल थाना पुलिस पहुंची। क्रेन चालक को पकड़ा। मौके पर भाजपा के नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा पहुंचे। उन्होंने विंध्याचल थानाध्यक्ष अजीत सिंह से जानकारी ली। नगर विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों की आस्था और विश्वास रुद्रेश्वर महादेव से जुड़ा हुआ है। जिसे देखते हुए मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराई जाएगी। जल्द ही रुद्रेश्वर महादेव मंदिर नए स्वरूप में तैयार होगा। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे विंध्याचल क्षेत्रांतर्गत अमरावती चौराहा से विंध्याचल मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के पास क्रेन बैक करते समय चालक सुचित सिंह निवासी देवरी दुबार कलां थाना लालगंज ने मंदिर की दीवार में टक्कर मार दी। दीवार को क्षति पहुंची है, पर मंदिर में स्थापित सभी मूर्तियां सुरक्षित हैं। विंध्याचल पुलिस ने क्रेन को जब्त कर चालक हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें