पड़री थाना क्षेत्र के आमघाट रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार को दोपहर ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत मामले में बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस परिजनों के आने से पहले शव को पोस्टमार्टम हाउस लेकर चली आई थी। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज नहीं किया। हंगामा को देखते हुए फोर्स तैनात की गई थी। पड़री थाना के अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों को लगाया गया था। पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि परिजनों से बात करके शव को भेजवाया गया था। ट्रैक्टर चालक का नाम नहीं दिया गया था इसलिए नामजद प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।