फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगेगी रबर की मैट

विज्ञापन
विज्ञापन
विन्ध्याचल। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने शुक्रवार को विंध्य काॅरिडोर का निरीक्षण किया। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद उन्होंने मां कालीखोह व मां अष्टभुजा का दर्शन कर त्रिकोण किया। विंध्य काॅरिडोर के निरीक्षण के बाद उन्होंने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां पर रबर की मैट लगाई जाए।
विज्ञापन

मुख्य सचिव दोपहर तीन बजे पुरानी वीआईपी मार्ग पर पहुंचे। वहां पर मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी व जिला अधिकारी ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। मां विंध्यवासिनी माता के गर्भ गृह में पहुंचकर विधि विधान पूर्वक मां का दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया।
उन्होंने परिक्रमा पथ का परकोटा व मंदिर पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया।पत्रकारों से वार्ता के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि मां विंध्यवासिनी हमारी कुलदेवी हैं। यह एक अभूतपूर्व दृश्य मां विंध्यवासिनी मंदिर का दिख रहा है। पहले की अपेक्षा इस मंदिर का स्वरूप भव्य हो गया है। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए हिंदुस्तान से लोग आते हैं। पहले एक छोटा सा मंदिर हुआ करता था और रास्ते काफी संकरे हुआ करते थे और आज यह भव्य स्वरूप में और ज्यादा खिलकर सामने आ रहा है। मां के दर्शन करने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटक जो भी यहां आएंगे उनके लिए मंदिर से लेकर गंगा घाट तक अच्छा रास्ता होगा, जिससे उन लोगों को लाभ मिलेगा। जिस प्रकार से काशी विश्वनाथ धाम अयोध्या धाम में वहां के लोगों का विकास हुआ है, वहां पर लोग लाखों करोड़ों की संख्या में दर्शन के लिए आ रहे हैं, उसी तरीके से मां विंध्यवासिनी के दरबार में इतने सारे लोग आएंगे की यहां के लोगों का आर्थिक विकास होगा।
विज्ञापन

आने वाले समय में महाकुंभ 2025 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं में से मां विंध्यवासिनी के दरबार में भी काफी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। जिससे यहां के लोगों का आर्थिक विकास होगा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने बताया कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत रबड़ का मैट लगाने के लिए जिलाधिकारी से कहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिला अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट लालबहादुर सिंह, सीओ सिटी मनोज कुमार गुप्ता विंध्य कारिडोर प्रोजेक्ट प्रबधक विरेन्द्र कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें