मिर्जापुर में राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया और आरटीओ के बीच 12 जून को हुए विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
इसके विरोध में सोमवार को मिर्जापुर और सोनभद्र में आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया तो भदोही में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।
मिर्जापुर में सोमवार को आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर कार्यालय में ताला जड़ दिया। कहा कि 48 घंटे के अंदर मंत्री तथा उसके प्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोग हड़ताल पर चले जाएंगे।