यहां पर वह संघ के सह संयोजक महेंद्र नाथ, जिला कार्यवाह राम बालक, जिला प्रचारक अमरेंद्र, विभाग प्रचारक प्रतोष, खंड प्रचारक कमलेश आदि के साथ बैठक में व्यस्त हो गए। आश्रम के अनुसार संघ प्रमुख ने उसके बाद स्वामी अड़गदानंद से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। कुछ चर्चा भी हुई।
उसके बाद वह शाम को विंध्याचल स्थित हंस बाबा आश्रम के लिए रवाना हो गए। मोहन भागवत की सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम चुनार नवनीत सेहरा, एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह, सीओ सुनार और लालगंज सहित चुनार और मड़िहान व अन्य थानों के प्रभारी मय फ़ोर्स मौजूद रहे।