फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने जा रही महिला को आरपीएफ ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवशंकरी धाम रेलवे लाइन पर आत्महत्या करने पहुंची महिला को आरपीएफ ने बचाया। मंगलवार को उपनिरीक्षक अनेक सिंह, कांस्टेबल प्रकाश चंद तिवारी के साथ गश्त के दौरान फाटक नंबर 119 बी पर पहुचें। तभी एक महिला डाउन लाइन पर सामने से आ रही मालगाड़ी के सामने आत्महत्या करने के उद्देश्य से लेट गई। आरपीएफ टीम के लोग दौड़कर पहुचें और महिला को पकड़कर उसे लाइन से बाहर किया। तभी गाड़ी निकल गई और बड़ा हादसा होने से बच गया। पुलिस पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह पारीवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने जा रही थी। आरपीएफ टीम ने महिला की मां, महिला के पति व गांव के प्रधान को बुलाकर महिला को समझा या। परिजनों को चेतावनी दिया कि भविष्य में फिर इस तरह की घटना करने की कोशिश की गयी तो मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें