रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर रविवार को ट्रेन के सामने से आरपीएफ के जवानों ने महिला को खींच कर उसकी जान बचाई।
गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद–बरौनी एक्सप्रेस मिर्जापुर स्टेशन से सुबह नौ बजकर नौ मिनट पर रवाना हो रही थी। उसी दौरान एक महिला यात्री प्लेटफार्म संख्या एक से दो की ओर जा रही थी। ट्रेन के आगमन पर असंतुलित होकर ट्रैक की ओर बढ़ गई। वह रेलवे लाइन पार कर प्लेटफार्म नंबर दो पर चढ़ रही थी। कांस्टेबल प्रदीप कुमार पाल ने उसे खींच कर प्लेटफाॅर्म पर ले गए। आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि चुनार थाना क्षेत्र के रैपुरिया निवासी वंदना (30) छठ पूजा का सामान लेकर जा रही थी। संवाद