फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के मद्देनजर नगर में निकला रुट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दुर्गापूजा, नवरात्र मेला और बारावफात के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर में पुलिस व पीएसी ने रूट मार्च किया। संकटमोचन से शुरू होकर भीड़भाड़ वाले इलाके वासलीगंज, गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा,तुलसी चौक, गुरहटी चौराहा, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी होते हुए इमामबाड़े तक रूट मार्च किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग करते हुए तथा स्थानीय लोगों से जनसंवाद स्थापित किया गया। एसपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों में डर पैदा करने व अमन चैन पसंद नागरिकों में सुरक्षित वातावरण के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए रूट मार्च किया जा रहा है। रूट मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय, शहर कोतवाल अरुण कुमार दुबे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा, पुलिस व पीएसी फायर सर्विस, क्यूआरटी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें