फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कीड़े वाले आटे से स्कूली बच्चों के लिए बनाई रोटी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। सिटी विकास खंड के भवानीपुर प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रसोइया बच्चों का रोटी बनाने के लिए आटा सान रही है। उस आटे में काले रंग का कीड़ा चलता हुआ दिखाई दे रहा है। संयोग ही है कि बृहस्पतिवार को ही बीएसए ने बैठक कर मिड डे मील में स्वच्छता का ध्यान रखने का निर्देश दिया है। इस बीच वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर 37 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक रसोइया आटा सान रही है। उस आटे में चलते हुए कीड़े को देखकर कोई पूछता है कि कीड़े वाला आटे की ही रोटी बनेगी क्या, तो रसोइया उस आटे को इधर-उधर कर देती है, जिससे कीड़ा छिप जाता है। वहां पर एक महिला भी खड़ी है, जिसके बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वह वहां की प्रधानाध्यापिका है अथवा अध्यापिका है। इस वीडियो को सिटी विकास खंड के भवानीपुर का बताया जा रहा है। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि उनको भी इस वीडियो की जानकारी मिली है। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी को जांच करने कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। साथ ही सात जुलाई तक रिपोर्ट भी सौंपने को कहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

उधर, बरियाघाट स्थित कार्यालय में बृहस्पतिवार को बीएसए ने जिला समन्वयकों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मध्याह्न भोजन में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। कहा कि बरसात का समय है। खाद्यान्न का प्रयोग करते समय उसकी सफाई व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें