मंडलीय अस्पताल के रक्त केंद्र में एक भी यूनिट रक्त न होने पर राॅबिनहुड आर्मी ने रविवार शाम रक्तदान कैंप लगाया। शिविर में आठ लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया। जांच के बाद छह रक्तवीरों ने रक्तदान किया। अमर उजाला ने 27 अप्रैल को पेज छह पर 300 यूनिट क्षमता वाले ब्लड बैंक में एक भी यूनिट रक्त नहीं शीर्षक से खबर छापा था। केंद्र में रक्त की कमी के चलते कैंप निरस्त हो गया था। इसे देखते हुए राॅबिनहुड आर्मी ने रविवार की शाम रक्तदान किया। अभिषेक साहु ने बताया कि रक्तदान महादान है, रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता है। इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता, आशीष जायवाल, देवाशीष पाण्डेय, गणेश चौरसिया मौजूद रहे।