फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रोडवेज को मिलीं तीन नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर डिपो को तीन नई बसें मिली हैं। इन नई बसों के लिए रूट का निर्धारण किया जा रह है। इससे पहले 10 नई बसें मिली थीं। जिनको पुरानी बसों की जगह लगाया गया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर डिपो को तीन नई बसें मिलने के बाद बसों की संख्या 66 हो गई है। इसके अलावा 18 बसें अनुबंधित हैं। दो माह पहले डिपो को 10 नई बसें मिली थीं। उन बसों को पुरानी कंडम घोषित हो चुकी बसों की जगह विभिन्न रूटों पर चलवाया जा रहा है। डिपो को मिलीं तीन नई बसों के संचालन के लिए अभी रूट का निर्धारण नहीं किया गया है। एआरएम रोडवेज कल्पना श्रीवास्तव का कहना है कि 52 सीटर तीन नई बसें मिली हैं। इन नई बसों के लिए रूट का निर्धारण किया जाना है। इन बसों को उन रूटों पर लगाया जाएगा, जिन पर ज्यादा संख्या में यात्री आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें