फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जरगो लिंक नहर की मरम्मत के लिए रोड मैप तैयार

विज्ञापन
बाणसागर नहर का निरीक्षण करते अधिकारी
विज्ञापन
लालगंज। मेजा बांध से निकली जरगो लिंक नहर तेंदुआ कला गांव के पास मिट्टी धंसने से कमजोर हो गई है। नहर की सर्विस रोड पर दरार दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन

रविवार को बाणसागर परियोजना के अभियंता दल ने स्थिति का निरीक्षण किया और मरम्मत के लिए रोडमैप तैयार किया। निरीक्षण में सहायक अभियंता शिवगोबिंद सिंह तथा जेई आशुतोष मिश्र रहे। अभियंताओं ने बताया कि तेंदुआ कला गांव में नहर की सुरक्षा के लिए गाइड बंद का निर्माण कराया जाएगा। सर्विस रोड के डाउन साइड पर बोल्डर पिचिंग की जाएगी।
जेई ने कहा कि मरम्मत कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नहर का ढांचा वर्षों पुराना है। समय-समय पर नवीनीकरण और मजबूतीकरण की जरूरत पड़ती है।
इस बार मरम्मत का पूरा रोडमैप तैयार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें