फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मानक के विपरीत सड़क निर्माण, ग्रामीणों ने रोका काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से कराए जा रहे सड़क नवीनीकरण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए रविवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, इससे सड़क की गिट्टियां अभी से उखड़ने लगी हैं। ग्रामीणों ने शिकायत विभागीय अधिकारियों से कर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की। सूचना पर पहुंचे सहायक अभियंता महेंद्र सिंह और अवर अभियंता सुशील कुमार ने निर्माण कार्य की जांच की। अभियंताओं ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जहां भी निर्माण कार्य खराब मिला है, वहां दोबारा मानक के अनुरूप काम कराया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रशासक रमेश सिंह, लवलेश तिवारी, अजय पाल, सिद्धार्थ सिंह, मैसूर अली, लालजी शुक्ल, हरिहर प्रसाद और महेंद्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें