चुनार में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा आरसीसी निर्माण में मानक के विपरीत काम कराने का
चुनार। सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप ग्रामीणों ने लगाया गया है। ग्रामीणों ने इसकी जांच डीएम से कराने की मांग की है। जलालपुर माफी मार्ग स्थित कांशीराम आवास से पीडीएनडी इंटर कॉलेज गेट तक 48 लाख रुपये की लागत से 278 मीटर लंबे आरसीसी सड़क के निर्माण के लिए पांच मई 2025 को टेंडर हुआ था। इसके बाद कार्य प्रारंभ हुआ। निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी का आरोप शुरू से ग्रामीण लगाते रहे हैं। अवर अभियंता ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि कार्य मानक और गुणवत्तापूर्ण कराया जा रहा है। गांव के अजय शेखर पांडेय, जुमम्न राईन, संतोष कुमार, शकील अहमद, राजेश कुमार ने डीएम से निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है।