फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: मिर्जापुर में खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, एक की मौत, 11 घायल, विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे

Sun, 14 Aug 2022 10:46 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

गोरखपुर निवासी एक परिवार ऑटो से विंध्याचल जा रहा था। रास्ते में खड़े ट्रक से ऑटो टकरा गया। हादसे में एक की मौत हो गई तो वहीं 11 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के विंध्याचल क्षेत्र में रविवार सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार 12 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए विंध्याचल सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। बाकी 11 लोगों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से दो गंभीर घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे का शिकार परिवार किसी प्रमुख सचिव के रिश्तेदार हैं। सभी विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। 

विज्ञापन


गोरखपुर से एक परिवार के 12 लोग विंध्याचल दर्शन करने के लिए निकले थे। सभी लोग ट्रेन से भदोही के माधोपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से ऑटो पर सवार होकर विंध्याचल रवाना हुए। रास्ते में सगरा के पास ऑटो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार 12 लोग घायल हो गए। मौके पर चीखपुकार मच गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए विंध्याचल सीएचसी ले गई। जहां गंभीर रूप से घायल कृष्ण लाल श्रीवास्तव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के बाद दो लोगों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी लोगों की हालत सामान्य है। उनका प्राथमिक उपचार किया गया।  सूचना मिलने पर मंडल आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, सीओ सिटी प्रभात राय मौके पर पहुंचे। घायल कुसुम श्रीवास्तव (55) पत्नी संतोष श्रीवास्तव निवासी सूरजकुंड कॉलोनी गोरखधाम मंदिर गोरखपुर, शिप्रा  (30) पत्नी हर्ष ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों में सौरभ श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव,  अंकुर श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, चिंता देवी, विद्यावती, प्रांजल श्रीवास्तव का मंडलीय अस्पताल  में उपचार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें